महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

ग्वालियर:शासकीय आईटीआई में महिला प्रशिक्षणार्थियों के लिए आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनाना तथा उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग करना था। शिविर का आयोजन श्री धानी यूथ एण्ड स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउण्डेशन के सहयोग से किया गया।
आईटीआई के प्रभारी प्राचार्य नरेश अहिरवार ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

साथ ही उन्हें विपरीत परिस्थितियों में साहस, सतर्कता और समझदारी के साथ कार्य करने के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आत्मरक्षा तकनीकों का अभ्यास किया। इस अवसर पर बताया गया कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए और किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना आत्मविश्वास के साथ करना चाहिए। संस्था द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ छात्राओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Next Post

हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों पर होगी नगद पुरस्कारों की बौछार

Thu Jun 4 , 2026
ग्वालियर: यहां चल रही स्वर्गीय ज्ञानप्रकाश भटनागर स्मृति इंटर हाउस हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों पर नगद पुरस्कारों की बौछार होगी। हॉकी के स्वर्णिम दिनों की वापसी हेतु नवोदित खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों एवं समाजसेवियों ने खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय […]

You May Like