
जबलपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत इंदिरा मार्केट में चाकू लगने से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक ने चाकू खुद मारा या उस पर किसी ने चाकू से हमला किया, इसका फिलहाल अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि परिजन मामले को छिपा रहे हैं। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है, जांच में जो तथ्य आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी मामला हत्या का लग रहा है।
पुलिस ने बताया मूलतः पिपरिया निवासी सौरभ कुचबंधिया घमापुर चौधरी मोहल्ला में अपने परिवार के साथ रह रहा था। सौरभ और उसका भाई सुरजीत दोनों रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में ककड़ी, चना, मूंगफली बेचने का कार्य करते थे। चर्चा है कि दोनों भाइयों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, इसके बाद सौरभ को चाकू लग गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहां उसकी मौत हो गई।
