
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत ग्राम सकरा में एक किशोरी की हत्या करने वाले सिरफिरे आशिक राकेश रैकवार (22), निवासी ग्राम सकरा पाटन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अति. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राकेश रैकवार 15 वर्षिय किशोरी से इकतरफा प्रेम करता है। 4 अगस्त की रात लगभग 10 बजे राकेश रैकवार कुल्हाड़ी लेकर घर में घुसा और कुल्हाड़ी से तीन बार हमलाकर उसकी हत्या कर दिया था। पुलिस ने आरोपी पर ईनाम घोषित किया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
