नवरात्रि महोत्सव की धूम, भक्तों पर बरस रही माँ जगदम्बे की कृपा

ब्यावरा: नगर सहित जिले भर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है. समूचा नगर माता रानी की आराधना में सराबोर है. नगर, गांव और कस्बो में हर कोई माता रानी की आराधना में लीन है. चहुंऔर माता रानी के जयकारे गूंज रहे है. चुनरी यात्राएं, भजन संध्या, गरबा के आयोजन हो रहे है.नवरात्रि महोत्सव में माता मंदिरों, झांकी पाण्डालो में विशेष धार्मिक अनुष्ठान, आयोजन हो रहे है. जिले भर में नवरात्रि महोत्सव की धूम है. श्रद्धालु अपनी-अपनी श्रद्धानुसार माता रानी की भक्ति कर रहे है. जप, तप और कठिन व्रत रखकर आराधना की जा रही है.जगह-जगह गरबा के आयोजन हो रहे है.
नगर में महोत्सव की भव्यता
विदित है कि ब्यावरा नगर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव व्यापक स्तर पर परंपरानुसार मनाया जाता है. साल दर साल महोत्सव की भव्यता बढ़ती जा रही है. समूचे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. रात्रि में समूचा नगर आकर्षक विद्युत रोशनी से जगमगा उठता है. विशालकाय झांकी पाण्डालों के साथ ही चप्पे-चप्पे पर आकर्षक विद्युत साज-सज्जा, स्वागत द्वार सजाए गये है. पुराना ए.बी. रोड, इंदौर नाका, मुल्तानपुरा, जूना ब्यावरा, जगात चौक, सुठालिया रोड, राजगढ़ रोड, बालाजी मंदिर के पास सुठालिया रोड, राजगढ़ रोड, बालाजी मंदिर के समीप, पीपल चौराहा, नपा कॉम्पलेक्स, पुराना बस स्टेण्ड, शहीद कॉलोनी, गुना रोड सहित दर्जनों स्थानों पर झांकी पाण्डाल सजाए गये है. प्रतिदिन विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना, महाआरती, भजन कीर्तन, प्रसादी वितरण के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान हो रहे है.
मंदिरों में लगा तांता
नगर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है. झांकी पाण्डालो में हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने पहुंच रहे है. माँ वैष्णोदेवी मंदिर, काली माता मंदिर, सिंह वाहिनी मंदिर, कैलामाता मंदिर, संतोषी माता मंदिर, मनकामनेश्वरी माता मंदिर इंदिरा नगर सहित मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है.
मेले जैसा नजारा
शाम होते ही झांकी पाण्डालो के यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो जाती है. पुराना ए.बी. रोड पर दोनों और विभिन्न सामग्रियों की दुकाने लग जाती है. इंदौर नाके से लेकर बस स्टेण्ड तक खिलौने, घर ग्रहस्थी सहित विभिन्न सामग्रियों की दुकाने लगी है. यह नजारा किसी मेले जैसा दिखाई देता है.
सुरक्षा के व्यापक प्रबंध
जिस तरह नगर में नवरात्रि महोत्सव व्यापक स्तर पर मनाया जाता है और रात्रि के समय मंदिरों, झांकी पाण्डालो में हजारों श्रद्धालु की भीड़ उमड़ती है उसको देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गये है. नगर में सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद देखी जा रही है. सिटी एवं देहात पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है. चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है

Next Post

बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सीतामढ़ी में सुना मन की बात

Sun Sep 28 , 2025
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविवार को बिहार की पावन भूमि, माता सीता की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी नगर पश्चिम के बूथ क्रमांक 39 स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने […]

You May Like