धर्मांतरण कराने पर जॉय स्कूल संचालक, पत्नी, बेटे पर दर्ज हुई एफआईआर

जबलपुर: जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप में विजय नगर स्थित जॉय स्कूल के संचालक समेत पत्नी, बेटे के खिलाफ रिटायर्ड आर्मी कैप्टन की शिकायत महिला थाने की पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक आदर्श नगर नर्मदा रोड निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कैप्टन के पद से आर्मी से रिटायर्ड है।

उनका विवाह 20 दिसम्बर 2017 को तनय आईजेक मेबिन पिता अखिलेश मेबिन निवासी विजयनगर जबलपुर से हुआ था विवाह के पूर्व तनय मेबिन, अखिलेश मेबिन (ससुर), नीनू मेबिन (सास) ने दबाव बनाया और बोला कि अगर तुमको तनय से शादी करनी है तो अपना धर्म छोडकर क्रिश्चन बनना पडेगा और हिन्दी मैथ्योडिस्ट चर्च बडी ओमती में 10 दिसम्बर 2017 को जबरन धर्म परिवर्तन कराया और उसके बाद शादी किया।
प्रताडि़त कर छुडवाई नौकरी
पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि शादी के बाद तनय मेबिन अखिलेश मेबिन, नीनू मेबिन ने उसके साथ धर्म को लेकर अत्याधिक प्रताडना और मारपीट की और नौकरी भी छुडवा दी।
20 लाख रूपऐ मांगे, धमकाया
पीडि़ता ने बताया कि 25 दिसम्बर 2020 को घर से निकाल दिया, मजबूरी में वे अपने माता पिता के साथ रह रही है।
अलग होने के बाद 13 सितम्बर 2023 को तनय मेबिन ने फोन किया और मिलने बोला। 14 सितम्बर को कैफे में तनय मिला और समझौता का दबाव बनकर 20 लाख रूपये मांगने लगा। समझौता कर ले। धर्म परिवर्तन तो करा ही दिये है, इसके बाद धमकी दिया। अब पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Next Post

सुबह नाबालिग का अपहरण, 15 लाख की फिरौती मांगी, शाम को सदर में मिली

Sun Jun 29 , 2025
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत डुमना रोड सैनिक सोसायटी में नाबालिग के अपहरण और पत्र के जरिए 15 लाख रूपए की फिरौती मांगे जाने की खबर से हडक़ंप मच गया। परिजनों के लिए पत्र भी छोड़ा गया। पत्र पढकऱ परिजनों के होश ही उड़ गए, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई […]

You May Like