राहुल-प्रियंका ने हिमाचल में जानमाल के नुकसान पर जताया शोक

राहुल-प्रियंका ने हिमाचल में जानमाल के नुकसान पर जताया शोक

नयी दिल्ली, 26 जून (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण लोगों के मारे जाने की घटनाओं पर शोक व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से राहत बचाव कार्यों में प्रशासन की मदद करने का आग्रह किया है।

श्री गांधी ने कहा “हिमाचल प्रदेश के कई ज़िलों में भारी बारिश से हुए जान-माल के नुक़सान की ख़बर बेहद दुखद है। कई लोग अब भी लापता हैं। मैं प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और लापता लोगों के सकुशल लौटने की आशा करता हूं। प्रशासन और राहत दल पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि राहत और बचाव कार्यों में हर संभव मदद करें। हमें मिलकर इस आपदा का सामना करना है।”

श्रीमती वाड्रा ने कहा “हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई जिलों में जान-माल के नुकसान और कई लोगों के लापता होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। लापता लोगों के सकुशल होने की कामना करती हूं।”

उन्होंने सरकार से राहत और बचाव कार्यों के दौरान ज्यादा सतर्कता बरतने का अनुरोध करते हुए कहा कि राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। सरकार से मेरी अपील है कि मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए, कृपया अधिकतम सावधानी एवं सतर्कता बरतें, ताकि ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा हो सके।

Next Post

‘एमएसएमई दिवस 2025-उद्यमी भारत’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी मुर्मु

Thu Jun 26 , 2025
नयी दिल्ली,26 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को ‘एमएसएमई दिवस 2025 – उद्यमी भारत कार्यक्रम’का उद्घाटन करेंगी। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि कार्यक्रम में श्रीमती मुर्मु सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों (एमएसई) को ऋण सहायता देने लिए ऋण गारंटी निधि ट्रस्ट (सीजीटीएमएसई) […]

You May Like

मनोरंजन