स्वच्छता के साथ कला के क्षेत्र में भी इंदौर बनेगा अव्वल

इंदौर:संस्कृति विभाग भारत सरकार के सचिव विवेक अग्रवाल ने आज इंदौर के लालबाग, केन्द्रीय संग्रहालय आदि का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने भारत सरकार द्वारा संग्रहालय के विकास कार्यों की प्रस्तावित योजना की समीक्षा की. साथ ही संग्रहालय में संजोयी पुरातत्वीय धरोहर तथा उसके प्रदर्शन की जानकारी ली.

अग्रवाल द्वारा पटना संग्रहालय के अनुरूप संग्रहालय प्रदर्शन पर जोर दिया गया तथा संग्रहालय के स्टाफ तथा वास्तुविद को पटना संग्रहालय का अध्ययन किये जाने के निर्देश दिये गये. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय स्तर की एक संस्था की शुरूआत की जाये. ललित कला को बढ़ावा देने के लिए और प्रयासों की आवश्यकता है. इंदौर सांस्कृतिक केन्द्र है, यहां एक आधुनिक कला गैलरी की आवश्यकता है. इसके लिये अधिक प्रयासों की आवश्यकता है.

Next Post

पिंटो पार्क की सब्जी मंडी में भीषण आग

Tue Jun 3 , 2025
ग्वालियर: आज मंगलवार तड़के एयरफोर्स ऑफिसर्स मेस के समीप स्थित पिंटो पार्क की सब्जी मंडी में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like