‘एमएसएमई दिवस 2025-उद्यमी भारत’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी मुर्मु

‘एमएसएमई दिवस 2025-उद्यमी भारत’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी मुर्मु

नयी दिल्ली,26 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को ‘एमएसएमई दिवस 2025 – उद्यमी भारत कार्यक्रम’का उद्घाटन करेंगी।

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि कार्यक्रम में श्रीमती मुर्मु सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों (एमएसई) को ऋण सहायता देने लिए ऋण गारंटी निधि ट्रस्ट (सीजीटीएमएसई) के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट जारी करेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति ऑनलाइन विवाद समाधान (ओडीआर) पोर्टल का अनावरण भी करेंगी। श्रीमती मुर्मु एमएसएमई हैकाथॉन 5.0 का भी शुभारंभ करेंगी। कार्यक्रम में हैकाथॉन 4.0 के परिणाम की घोषणा भी की जाएगी।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति ‘एमएसएमई पत्रिका’ और एक पुस्तिका ‘अपने ऋणदाता को जानें’ का विमोचन करेंगी।

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी, राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे और खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार के साथ-साथ मंत्रालय और उसके संगठनों के अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Next Post

कांग्रेस ने महाराष्ट्र, हरियाणा की वोटर लिस्ट, वीडियो रिकार्डिंग मांगी

Thu Jun 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 जून (वार्ता) कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदाताओं की सूची, मतदान के दिन की वीडियो रिकॉर्डिंग तथा मशीन रीडेबल कॉपी उपलब्ध कराने की मांग की है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग सचिवालय के सचिव अश्विनी कुमार मोहल को 25 जून […]

You May Like