
सिवनी। शुक्रवार की सुबह विकासखंड घंसौर के गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। जहां पशु पालक किसान को पशुधन की हानि हुई है वही ग्रामवासियों ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
ग्रामवासियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सिवनी जिले के सुदूर आदिवासी विकासखंड घंसौर के ग्राम पंचायत बुधेरा के गांव निचली में बिजली विभाग की लापरवाही से सड़क किनारे असुरक्षित ट्रांसफार्मर से जमीन में करेंट फैल गया ओर एक गाय के संपर्क में आने से वह मर गई। वही जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि बिजली के संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों पर कार्यवाही की जावे ओर तत्काल सुधार कार्य किया जावे।
