जबलपुर: पनागर पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 70 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई।टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि ग्राम छितरी के जंगल में पुलिस ने दबिश देकर बाइक क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 7224 को रोका। चालक राखी लाल उर्फ लल्लू केवट 38 वर्ष निवासी ग्राम बिसेंधी को पकड़ा गया।
मोटर सायकल मे बंधी दोनों बोरियों को चैक करने पर 15 लीटर कच्ची शराब रखी मिली, उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 7224 मां के नाम पर खरीदना एवंं पिछले तीन चार वर्ष से देशी शराब बनाकर बेचने का काम करना बताया।
