ग्वालियर: कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग द्वारा दादी नानी की रसोई से व्यन्जनों का मेला 14 फरवरी को जीवाजी क्लब ग्वालियर में आयोजित किया गया है। कैट, नगर निगम ग्वालियर, जिला प्रशासन, जीवाजी क्लब, स्वदेशी जागरण मंच इस आयोजन के प्रमुख सहयोगी हैं और वे शहर की ऐसी महिला उद्यमी व महिलाओं को आमंत्रित कर रहे हैं जो स्वादिष्ट व्यन्जन बनाती है। इस मेले में पंजाबी, इन्दौरी फूड, गुजराती, विहार के व्यन्जन, महाराष्ट मुम्बई व्यन्जन, राजस्थानी थाली, कांजीबडा, सिन्धी खाना, मोमोज, उत्तरप्रदेश की चाट साउथ इण्डियन व्यन्जन, कढी कचौडी मेलेस्ट से बनी खाने की चीजें, हिमाचल के व्यन्जन प्रमुख रूप से लगाये जाएंगे।
कैट महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. गरिमा वैश्य, कार्यक्रम संयोजक रेणू गोयल ने बताया कि दोनों अतिथि स्वच्छता एवं प्रबन्धन के लिये कर्मचारी भविष्यनिधि संगठन को विशिष्ट रूप से पुरूस्कृत करेंगे। सांसद प्रवीण खंडेलवाल, कलेक्टर रुचिका चौहान एवं क्षेत्रीय आयुक्त सत्यवर्धन गौतम अतिथि के रूप में मेले के शुभारंभ समारोह में भाग लेंगें। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन, जीवाजी क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ, सचिव संजय वर्मा, नगर निगम आयुक्त संघप्रिय, स्वदेशी जागरण मंच के सुधीर भदौरिया, राजेश एरन, सीमासिंह भदौरिया ने सभी पदाधिकारियों, शहर के नागरिकों से उपस्थिति का आग्रह किया है।
