जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत लक्ष्मी मंदिर मेन रोड गोकलपुर में रविवार देर रात्रि कार-बाइक मेें एक्सीडेंट के बाद चाकुओं से गोदकर हुई फर्नीचर कारोबारी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सीसीटीव्ही कैमरे एवं मौके पर मिली आरोपी की बाइक के नंबर के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। साथ ही कुछ आरोपियों को दबोच लिया है जबकि कुछ फरार चल रहे है। जिनकी तलाश जारी है। आज पूरे मामले का पुलिस खुलासा करने की तैयारी में है।
विदित हो कि एकांश साहू पिता सुरेश साहू 34 वर्ष निवासी सब्जी मंडी अधारताल का फर्नीचर कारोबारी था। रविवार रात्रि वे अपने दोस्त मोहित के साथ क्रेटा कार से घर लौट रहा था। रात्रि करीब 11:30 बजे लक्ष्मी मंदिर मेन रोड गोकलपुर में एकांश साहू की गाड़ी का एक्सीडेंट एक मोटर सायकिल से हो गया था। इसके बाद बाइक चालक और कार चालक के बीच विवाद कहासुनी हुई। जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने फोन करके अज्ञात लडक़ों को बुला लिया था और एक्सीडेंट की बात को लेकर एकांश पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे।
हमले में एकांश को सीने, पेट में गंभीर चोटें आ गई जिससे उसकी मौत हो गई थी। आरोपी एक्सीडेंट वाली मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 के एम 0511 को वहीं पर छोड़ भाग गए थे। पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज और बाइक नंबर के जरिए आठ आरोपियों को चिन्हित किया। कु छ को हिरासत में ले लिया गया है जबकि कुछ अब भी फरार है जिनकी तलाश जारी है। आज पुलिस पूरे मामले का खुलासा करने की तैयारी में है।
