मठारदेव मेले की फिंकी शुरुआत, शुभारंभ अवसर पर नहीं पंहुचे छह प्रमुख अतिथि

सारनी। नगरपालिका परिषद सारनी द्वारा आयोजित बाबा मठारदेव मेले में इस साल अतिथियों का नहीं पहुंचना चर्चा का विषय रहा। आमंत्रित किए गए मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि की बात तो दूर है। विशेष अतिथि भी नहीं पहुंचे। गौरतलब है कि मेले के शुभारंभ के लिए नपा द्वारा छपाए गए आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को बनाया गया था। वहीं विशेष अतिथि मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर,भैंसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहान,मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख और घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उईके को बनाया गया था। मेले के शुभारंभ मे ऐसा पहली बार हुआ कि आधा दर्जन अतिथि नहीं पंहुच पाए है. वहीं दूसरी तरफ भाजपा शासित नगर पालिका ने भाजपा नेता जिला पंचायत अध्यक्ष व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजा पवार का नाम आमंत्रण पत्र से ही नाम नहीं दिया है। मेला उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और विशेष अतिथियों का नहीं पहुंचना प्रशासनिक महकमा और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय रहा।

Next Post

ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन खरीदने पर मिली रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट

Tue Jan 13 , 2026
ग्वालियर। व्यापार मेले में वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों और आटोमोबाइल कारोबारियों के लिए आज अच्छी खबर है। मेले में वाहनों पर मिलने वाली 50 प्रतिशत रोड टैक्स (आरटीओ) छूट को लेकर इंतजार खत्म हो गया है है। आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में ग्वालियर मेला के ऑटोमोबाइल […]

You May Like