
ग्वालियर। व्यापार मेले में वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों और आटोमोबाइल कारोबारियों के लिए आज अच्छी खबर है। मेले में वाहनों पर मिलने वाली 50 प्रतिशत रोड टैक्स (आरटीओ) छूट को लेकर इंतजार खत्म हो गया है है। आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में ग्वालियर मेला के ऑटोमोबाइल कारोबारियों को रोड टैक्स में पचास फीसदी छूट की घोषणा की गई। कारोबारी और ग्राहक पहले ही आशान्वित थे कि जनवरी में सरकार यह राहत देगी, जिससे मेले में वाहनों की बिक्री रफ्तार पकड़ेगी।उल्लेखनीय है कि प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट पहले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन खरीदी पर 50 प्रतिशत रोड टैक्स छूट देने का आग्रह कर चुके थे।
