त्यौहारों पर कानून-व्यवस्था एवं रेलवे विस्थापन प्रक्रिया में तेजी लाएं: गौरव

सिंगरौली । कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों, शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा छूटे हुए एवं नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की कार्रवाई करने के निर्देश सभी उपखंड अधिकारियों को दिए। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए मजिस्ट्रेट एवं थाना स्तर पर पूजा समितियों के साथ बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में समुचित दिशा-निर्देश देने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने एसडीएम देवसर एवं चितरंगी को रेलवे लाइन विस्थापन प्रक्रिया में तेजी लाने तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें। जिन प्रकरणों में अवार्ड पारित हो चुके हैं, उनमें शत-प्रतिशत मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित करें तथा आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के लिए संबंधित क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को सहयोग प्रदान करने के निर्देशित किया।

Next Post

सड़क बनने पर पूर्व सांसद के प्रति जताया आभार 

Mon Oct 5 , 2026
सिंगरौली। बरगवां से नैकहवा सड़क मार्ग का कार्य पूर्ण होने पर भाजपा युवा नेता महेन्द्र कुमार बैस ने पूर्व सांसद एवं वर्तमान सीधी विधायक रीति पाठक के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि 30 सितम्बर 2021 को तत्कालीन सांसद रीति पाठक ने महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ईकाइ […]

You May Like