
सिंगरौली। बरगवां से नैकहवा सड़क मार्ग का कार्य पूर्ण होने पर भाजपा युवा नेता महेन्द्र कुमार बैस ने पूर्व सांसद एवं वर्तमान सीधी विधायक रीति पाठक के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने बताया कि 30 सितम्बर 2021 को तत्कालीन सांसद रीति पाठक ने महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ईकाइ सिंगरौली को पत्र लिखकर ग्राम बरगवां से नैकहवा सड़क पहुंच मार्ग को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जोड़े जाने के लिए पत्राचार की थी। जहां सड़क मंजूर हुई और हाल ही के दिनों में सड़क का कार्य भी पूर्ण हो गया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पक्की सड़क की सख्त आवश्यकता थी। जहां पूर्व सांसद के प्रयास से सड़क मंजूर हुई। महेन्द्र ने सीधी विधायक रीति पाठक के प्रति कृतज्ञता जाहिर की है।
