खेत की मेड़ से चारा काटने पर विवाद, पड़ोसियों ने डंडों से पीटा

इंदौर. चंद्रावतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रंगकराडिया में खेत की मेड़ से चारा काटने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने एक युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया. मारपीट में घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

रंगकराडिया निवासी शाहरूख पिता भुरू पटेल ने शिकायत में बताया कि घर के सामने खेत की मेड़ से चारा काटने को लेकर नौशाद, निजाम, शाहरूख पिता आसम, मंसूर और फरजाना से उसका विवाद हो गया. आरोप है कि बहस के दौरान सभी ने गाली गलौज शुरू कर दी और बाद में डंडों से हमला कर दिया. जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

संदिग्ध रुप से हुई राजमिस्त्री की मौत , आक्रोशित हुये परिजन

Sun Aug 9 , 2026
सीधी ।मधुरी गांव में देर रात मजदूरी मांगने गए राजमिस्त्री की संदिग्ध हालत में मौत होने पर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। जिस घर में शव मिला था परिजनों द्वारा आज सुबह से ही घेराव कर लिया गया। भारी भीड़ के विरोध के चलते पुलिस को भी समझाइस देने के […]

You May Like