सीहोर। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य 05 मई तक चलेगा. जिले के उपार्जन केंद्रों पर गेंहू खरीदी की प्रतिदिन की लिमिट 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 1500 क्विंटल कर दी गई है. जिले के सभी उपार्जन केंद्रो पर उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन के लिए अधिकारी निरंतर भ्रमण कर रहे हैं. इसी क्रम में अधिकारियो ने मंडी स्थित रूपा वेयरहाउस, मां रेवा वेयरहाउस, हरिहरानंद वेयर हाउस और गोंडीगुराडिय़ा स्थित चौहान वेयरहाउस सहित अनेक उपार्जन केंद्रो का निरीक्षण किया और उपार्जन कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए.
समर्थन मूल्य पर 5 मई तक होगी गेहूं खरीदी, प्रतिदिन की लिमिट बढ़कर 1500 क्विंटल हुई
