प्रयागराज यूपी जा रही बस ट्रक से टकराई, कई यात्री घायल

रीवा, 8 नवम्बर, सोहागी थाना अन्तर्गत शनिवार की रात 7.45 बजे रीवा-प्रयागराज हाइवे में सोहागी बाईपास के पास ट्रक और बस के बीच टक्कर होने से 8 यात्री घायल हो गए. जिन्हे सिविल अस्पताल त्योंथर एवं चाकघाट में उपचार के लिये भर्ती कराया गया. सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को अस्पताल भिजवाया और सडक़ से जाम हटवाया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी रोड़ वेज की बस सोहागी पहाड़ से उतरने के बाद चाकघाट की तरफ तेजी से जा रही थी और बस के आगे ट्रक चल रहा था. अचानक बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक के पीछे से बस टकरा गई और बड़ा हादसा टल गया. बस के आगे बैठे हुए यात्री घायल हो गये है. 8 गंभीर रूप से घायल यात्रियो को अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है. इस हादसे के बाद सडक़ पर जाम लग गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटाया और बस में बैठे यात्रियो को दूसरे वाहन से चाकघाट एवं प्रयागराज भेजा गया. बस ट्रक के पीछे कैसे टकरा गई यह जांच का विषय है. माना जा रहा है कि ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

सीमा पर शांति बहाली को लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वार्ता

Sat Nov 8 , 2025
नयी दिल्ली 08 नवंबर (वार्ता) पाकिस्तान ने सीमा पर शांति बहाली को लेकर चल रही तीसरे दौर की वार्ता के दौरान टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के सदस्यों को पाकिस्तान से अफ़ग़ानिस्तान स्थानांतरित करने की मांग की है। दूसरी ओर अफगानिस्तान ने कहा है कि पाकिस्तान की धरती और हवाई क्षेत्र का […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।