युवक को कट्टे से गोली मारी

भिंड:अमायन थाना के भारौली रोड पर एक ढाबा पर खाना खाने पहुंचे युवक के साथ विवाद करते हुए आरोपी ने उसे कट्टे से गोली मार दी। गोली लगने से युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने पर अमायन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

अमायन पुलिस के अनुसार सतीश शर्मा ने बताया कि वह भारौली रोड पर सिकरवार होटल में खाना खाने के लिए गया था। यहां पहले से मौजूद आरोपी सतीश शर्मा निवासी सड़ा गांव मामूली बात पर उससे विवाद करने लगा। इसी बीच आरोपी ने 12 बोर के देशी कट्टे से उसे गोली मार दी। कट्टे से चली गोली के छर्रे उसके शरीर में लगने से वह घायल हो गया।

Next Post

कमिश्नर एवं कलेक्टर को ज्ञापन अचल लोक बने

Thu May 8 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर ही नहीं बल्कि देशभर के शिवभक्तों में श्रद्धा व आस्था का केंद्र श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के भक्तों ने संभागायुक्त एवं कलेक्टर को ज्ञापन पत्र देकर कहा कि मन्दिर प्रशासन के वर्तमान प्रबन्धन से शिवभक्तों को जो अपेक्षाएं थीं, वे पूर्ण नहीं हुई हैं। कई कमियां रह गई […]

You May Like