सिंगरौली: कोतवाली बैढ़न क्षेत्र अंतर्गत बलियरी गनियारी स्थित चित्तू चौराहा के पास बीती रात एक किराना दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। घटना रात करीब 2:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है, जब अशोक शाह (कल्लू) पिता हीरालाल शाह (उम्र 38 वर्ष) की दुकान में अचानक आग भड़क उठी।स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि यह घटना शॉर्ट सर्किट या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने के कारण हुई हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था।
आगजनी में किराना सामग्री के अलावा फ्रीजर, टीवी, मोबाइल, कुर्सियां, अलमारी, सीमेंट की सीट, चादर एवं दुकान में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह नष्ट हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा
