चक्रवाती तूफान शक्ति: महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी

पुणे, (वार्ता) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवाती तूफान शक्ति के कारण आगामी सात अक्टूबर तक महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य सरकार ने निचले इलाकों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मुंबई, ठाणे, रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरि जिलों में 45-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। स्थानीय प्रशासन को आपातकालीन उपायों के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि इस दौरान समुद्र बेहद अशांत रहेगा। मछुआरों को इस दौरान समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गयी है।

Next Post

माल्या की ओर से सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर को दान में दी गयीं सोने की चादरें कहां गईं: कुम्मनम

Sun Oct 5 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 05 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं मिज़ोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन ने रविवार को त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि 1998 में उद्योगपति विजय माल्या द्वारा सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर को दान की गयीं सोने की चादरें गायब होने […]

You May Like