डबरा: हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से ड्राइवर घायल हो गया, जबकि हेल्पर मुन्ना कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।राजसेबी स्कूल के पास हाईवे पर 15 अगस्त की सुबह 9 से 9.10 बजे के बीच कंटेनर क्रमांक NL01 AC 4234 को कंटेनर क्रमांक RJ 32 GD 5070 ने टक्कर मार दी।
फरियादी शमीम खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पाटुका, थाना ताउड़ू, जिला नूंह मेवात, हरियाणा के अनुसार हादसे में ड्राइवर को चोटें आईं, जबकि हेल्पर मुन्ना कुमार की मृत्यु हो गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 443/26 में बीएनएस की धारा 281, 125ए और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है। विवेचना प्रआर शैलेन्द्र दीक्षित कर रहे हैं।
