रुपये 62 पैसे की साप्ताहिक गिरावट

मुंबई, 03 अगस्त (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती से बीते सप्ताह रुपया 62.50 पैसे (0.72 प्रतिशत) लुढ़ककर 87.1850 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

सप्ताह के पहले तीन दिन में ही भारतीय मुद्रा टूटकर 87.77 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गयी थी। हालाँकि अंतिम दो दिन मजबूती आने से यह 87.1850 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुई।

इससे पहले के सप्ताह में भी रुपया 40 पैसे टूटा था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूँजी बाजार में बिकवाली से भारतीय मुद्रा दबाव में रही। बीते सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुद्ध रूप से 158.795 करोड़ डॉलर की बिकवाली की। साथ ही, दुनिया की अन्य छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में अमेरिकी डॉलर सूचकांक के 100 के करीब पहुँच जाने से भी रुपये पर दबाव बढ़ा।

 

Next Post

छतरपुर में बंद पड़े ऑटोमैटिक ट्रैफिक कैमरे, डिजिटल चालान सिस्टम फेल, नियम तोड़ना बना आदत

Sun Aug 3 , 2025
(प्रियंका सिंह) छतरपुर: शहर की सड़कों पर इन दिनों ट्रैफिक का हाल बेहाल है। नियम तोड़ना अब आम बात हो चुकी है और कहीं भी नज़र दौड़ाएं, तो वाहन चालकों की लापरवाही साफ दिखाई देती है। हेलमेट न पहनना, मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाना या एक बाइक पर […]

You May Like