मंडला पुलिस का स्वच्छता व पौधारोपण अभियान

मंडला। सेवा पखवाड़े के तहत रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन परिसर) में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के नेतृत्व में स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। उद्देश्य था स्वच्छ मंडला, स्वस्थ मंडला और हरियाली बढ़ाने का संदेश देना। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, एसडीओपी पीयूष मिश्रा सहित पुलिसकर्मी और परिजन शामिल हुए। “एक पेड़ माँ के नाम” पहल में अधिकारियों ने पौधे रोपकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया, जो नियमित रूप से जारी रहेगा।

Next Post

शिवराज ने खण्डेलवाल से की भेंट, विकास और कृषि पर चर्चा

Tue Sep 23 , 2025
भोपाल। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्डेलवाल से सौजन्य भेंट की। इस भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश में कृषि क्षेत्र, किसान कल्याण और आगामी विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। भेंट में भाजपा […]

You May Like