शिवराज ने खण्डेलवाल से की भेंट, विकास और कृषि पर चर्चा

भोपाल। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्डेलवाल से सौजन्य भेंट की। इस भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश में कृषि क्षेत्र, किसान कल्याण और आगामी विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

भेंट में भाजपा के संगठनात्मक दृष्टिकोण, पार्टी की आगामी गतिविधियों और रणनीति पर भी विचार विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने राज्य और केंद्र सरकार के समन्वय से किसानों और ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस भेंट ने प्रदेश भाजपा में आपसी सहयोग और योजनाओं की सक्रियता को और मजबूती दी है।

Next Post

रामेश्वर ने गरबा पंडालों में CCTV और पहचान पत्र अनिवार्यता को बताया आवश्यक

Tue Sep 23 , 2025
भोपाल। गरबा पंडालों में पहचान पत्र के साथ-साथ CCTV कैमरे लगाने की अनिवार्यता पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मोहन सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में भोपाल कलेक्टर का आदेश स्वागत योग्य है। विधायक ने कहा कि आयोजकों […]

You May Like