संसद में भारी हंगामा: PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस के नारों पर BJP भड़की, सोनिया गांधी से माफी की मांग

नई दिल्ली। सोमवार, 15 दिसंबर, 2025: सोमवार को संसद की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में भारी हंगामा शुरू हो गया। एक दिन पहले दिल्ली में हुई कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए नारों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) भड़की हुई है। राज्यसभा में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए ये नारे पार्टी की सोच और मानसिकता को दर्शाते हैं। उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से इन निंदनीय नारों के लिए देश से माफी मांगने की मांग की।

संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होने में अब केवल कुछ ही दिन शेष हैं। सत्र की शुरुआत में कार्यवाही बाधित रही थी, लेकिन अब महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को पूरा करने के लिए बीजेपी ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है। बीजेपी ने अपने सांसदों को 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिलों को सदन में पेश किया जाएगा। इस बीच, पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तकरार लगातार जारी है।

भाजपा ने कांग्रेस के नारों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘संविधान पर सीधा हमला’ बताया। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का असली मकसद देश में अस्थिरता पैदा करना है, जैसा कि कुछ अन्य देशों में किया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कांग्रेस के इस आयोजन को ‘घुसपैठिया बचाओ रैली’ करार दिया। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस अब तक प्रधानमंत्री को 150 से ज्यादा बार अपशब्द कह चुकी है, जो उसकी नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है।

Next Post

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कोहरे का कहर, 8 गाड़ियों की भीषण टक्कर, 3 लोग घायल, लगा लंबा जाम

Mon Dec 15 , 2025
नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हापुड़ स्थित सरस्वती अस्पताल के पास विजिबिलिटी (दृश्यता) बेहद कम होने के कारण एक वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रहे अन्य वाहन नियंत्रित नहीं हो पाए। […]

You May Like