भौरदा उपार्जन केंद्र में धान का वजन निकला कम

जबलपुर: पाटन के ग्राम पंचायत उड़ना सड़क के ग्राम भौरदा में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत अचानक पहुंचे और उपार्जन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान केंद्र में धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया और वेयरहाउस की स्थिति की जानकारी ली गई।जानकारी के अनुसार ग्राम भौरदा में उजाला ग्राम संगठन समूह द्वारा धान उपार्जन केंद्र संचालित किया जा रहा है।

सीईओ ने मौके पर धान की एक बोरी की तुलाई कराई गई, जिसमें निर्धारित वजन से कम धान पाई गई। संबंधित कर्मचारियों ने इसका कारण मशीन से होने वाली सिलाई को बताया, जिसमें बोरी में पूरी निर्धारित मात्रा समाहित नहीं हो पाती। तुलाई में गड़बड़ी पाए जाने पर सीईओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि अब प्रत्येक बोरी में पूर्ण वजन भरकर ही हाथ से सिलाई की जाए और टैग लगाया जाए। उन्होंने कहा कि इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
1,224 क्विंटल धान की हुई है खरीदी
जानकारी के अनुसार डीएमआर वेयरहाउस के संचालक मोहित बादल, ग्राम संगठन समूह की अध्यक्ष सोमवती और सचिव दशोदा ने बताया कि कुल क्षमता 55,000 क्विंटल है, जिनमें से अब तक 1,224 क्विंटल धान की खरीदी महिला संगठन द्वारा की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन समेत संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

पेट्रोलियम पदार्थों में एथनॉल मिलाने से वाहनों को कोई नुकसान नहीं: गडकरी

Thu Dec 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (वार्ता) लोक सभा में गुरुवार को जानकारी दी गयी कि पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को कोई नुकसान नहीं होता है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रश्न काल में बताया कि पेट्राेलियम पदार्थों में एथनॉल मिलाने से वाहनों को कोई नुकसान […]

You May Like