फैक्ट्री कर्मी की सिर कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र के नावदा पंथ इलाके में शनिवार रात एक फैक्ट्री कर्मचारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक का खून से लथपथ शव उसकी फैक्ट्री से महज 100 मीटर दूर खुले मैदान में मिला. पुलिस को मौके से एक अज्ञात व्यक्ति की चप्पल भी बरामद हुई है, जिससे आशंका है कि वारदात लूट के इरादे से की गई होगी.
35 वर्षीय मृतक अर्जुन यादव पिता रामलाल यादव, मूल रूप से ग्राम पिपलाई, तहसील पुनासा का निवासी था और पिछले तीन वर्षों से नावदा पंथ स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में काम कर रहा था.

शनिवार को वह राखी बंधवाने बाणगंगा में बड़े भाई के घर गया था. शाम करीब 7:30 बजे वह फैक्ट्री लौटते समय साथी कर्मचारी बल्लू को फोन कर छोटा गेट खोलने को कहकर निकट होने की बात कही, लेकिन इसके बाद वह फैक्ट्री नहीं पहुंचा. रविवार की सुबह जब अर्जुन नजर नहीं आया तो खोजबीन के दौरान फैक्ट्री से कुछ दूरी पर उसका शव मिला. मामले में पुलिस का कहना है कि उसके सिर पर धारदार हथियार या भारी वस्तु से वार किए गए थे.

पास में पड़ी एक चप्पल और गायब मोबाइल फोन से संदेह है कि लूटपाट के दौरान विरोध करने पर उसकी हत्या की गई. फिलहाल चंदन नगर पुलिस हत्या, लूट और आपसी रंजिश के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं

Next Post

विधायक के भतीजे का टोल प्लाजा पर हाईवोल्टेज ड्रामा, सोशल मीडिया पर बवाल

Sun Aug 10 , 2025
देवास: एक दबंग का भोपाल मार्ग स्थित भोरासा टोल प्लाजा पर तांडव… जी हाँ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह कोई आम शख्स नहीं, बल्कि देवास की हाटपिपल्या सीट से बीजेपी विधायक मनोज चौधरी का भतीजा निखिल पिता बलराम चौधरी […]

You May Like