देवास: एक दबंग का भोपाल मार्ग स्थित भोरासा टोल प्लाजा पर तांडव… जी हाँ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह कोई आम शख्स नहीं, बल्कि देवास की हाटपिपल्या सीट से बीजेपी विधायक मनोज चौधरी का भतीजा निखिल पिता बलराम चौधरी का है।वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि आरोपी युवक टोल कर्मियों से बदतमीजी कर रहा है, गाली-गलौज कर रहा है और मारने की धमकी दे रहा है।
टोल पार करने के विवाद ने मिनटों में हाईवोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया… और अब यह मामला सीधे सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन चुका है।यहां दबंगई, धमकी और गाली-गलौज का पूरा हाईवोल्टेज ड्रामा कैमरे में कैद हो गया है।वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है… और सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह सब कानून से ऊपर है।पूरे मामले ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया है और विपक्ष ने विधायक के परिवार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में टोल कर्मचारियों के बयान के आधार पर थाना भोरासा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
