
कुक्षी।जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हिंदू पर्यटकों पर आतंकी हमले का विरोध करते हुए सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बाइक रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. कृषि उपज मंडी से शुरू हुई इस बाइक रैली में साधु संतों के साथ क्षेत्र से बड़ी संख्या में सर्व समाज जन शामिल हुए जो की नरीमन पॉइंट,बस स्टैंड, सिनेमा चौपाटी,जवाहर चौक से होते हुए रैली का समापन पुलिस थाने में हुआ. यहां स्वामीनारायण सम्प्रदाय के संतजनों व हरिओम शर्मा ने घटित घटना की निंदा करते हुए कहा की आतंकियों ने हमारे भाई बहन को जाति धर्म पूछकर गोली मारकर सम्पूर्ण हिन्दू समाज को ललकारा है.आतंकवादी हमले ने समूचे राष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। यह हमला न केवल मानवता पर धब्बा है, बल्कि देश के करोड़ों करोड़ हिंदुओं की सुरक्षा पर भी सीधा प्रहार है। संत जनों ने कहा की आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश सरकार के साथ है यह रैली और उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है.एसडीएम विशाल धाकड़ को दिए ज्ञापन में बताया कि जम्मू-कश्मीर में व्याप्त असुरक्षा और आतंकवादी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए वहां तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।पीड़ितों के परिजनों को समुचित मुआवज़ा और संरक्षण प्रदान किया जाए।
