भारतीय महिलाओं की निशानेबाजी स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक

आइची-नागोया (जापान) 23 सितंबर (वार्ता) भारतीय महिलाओं की निशानेबाजी टीम ने बुधवार को एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। आज यहां खेले गये मुकाबले में परिनाज धालीवाल, माहेश्वरी चौहान और ओलंपियन राइजा ढिल्लों ने महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। परिनाज और ढिल्लों, दोनों ने 125 में से 111 शॉट लगाए, जबकि माहेश्वरी ने 125 में से 109 का स्कोर किया और इस तरह भारतीय तिकड़ी ने टीम स्पर्धा में पोडियम पर जगह बनाई।

 

Next Post

अजय सिंह राहुल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस का हरित संकल्प, किया पोधरोपण

Wed Sep 23 , 2026
सीधी: पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस विधानसभा चुरहट द्वारा वृक्षारोपण संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कृष्णदेव सिंह केडी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय शिव विद्यालय प्रांगण एवं नगर परिषद तालाब परिसर में संपन्न हुआ। […]

You May Like