मोगली बाल उत्सव परीक्षा: जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जबलपुर: जैव विविधता,पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने एवं प्रकृति के प्रति प्रेम, लगाव, जागरूकता, उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से शासन के निर्देश अनुसार जिले के 63 जनशिक्षा केन्द्रों से चयनित शासकीय स्कूलों के कनिष्ठ वर्ग अंतर्गत कक्षा 5 से 8 एवं वरिष्ठ वर्ग कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विकासखंड स्तर पर मोगली बाल उत्सव परीक्षा का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार शाला स्तर के पश्चात जन शिक्षा केंद्र स्तर पर चयनित दो बालक- दो बालिका ने विकासखंड स्तर की मोगली बाल उत्सव परीक्षा में उत्साह पूर्वक सहभागिता की।

यह परीक्षा बच्चों के सामान्य ज्ञान पर आधारित होती है, जिससे बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सहायता मिलती है। शाला स्तर से चयनित छात्र-छात्राओं ने जनशिक्षाकेंद्र स्तर पर, इसके पश्चात जनशिक्षा केंद्र स्तर से चयनित छात्र-छात्राओं ने विकासखंड स्तर की मोगली उत्सव परीक्षा में सहभागिता की। विकासखंड स्तर से चयनित छात्र-छात्राएं जिला स्तर की मोगली बाल उत्सव परीक्षा में सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात जिला स्तर से चयनित छात्र- छात्राओं के लिए प्रदेश स्तरीय मोगली बाल उत्सव का आयोजन 27 से 29 अक्टूबर 2025 तक पेंच अभ्यारण सिवनी में किया जाएगा।
कई रोचक खेलों का आयोजन
जिसमें जंगल में ही मोगली मित्रों के लिए ट्रैकिंग, सफारी, क्विज, फिल्म, सांस्कृतिक कार्यक्रम कई रोचक खेलों का आयोजन किया जाएगा। मोगली बाल उत्सव परीक्षा आयोजन का उद्देश्य शासकीय स्कूलों के छात्र- छात्राओं में चिंतन, तार्किक क्षमता, सामाजिक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित कर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना भी है।
डीईओ ने किया निरीक्षण
पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल हाई स्कूल में आयोजित मोगली उत्सव परीक्षा का निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, डीपीसी योगेश शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरिता तंतुवाय के द्वारा किया गया। परीक्षा के सफल आयोजन में उपमा गुप्ता, राजेश तिवारी, आशीष श्रीवास्तव,केपी दुबे, डीसी अहिरवार,अजय रजक, रत्नेश मिश्रा, सीमा मिश्रा सहित सभी बीएसी, जनशिक्षकों, शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Next Post

जलमग्न ललियापुरा में जलस्तर घटने लगा, घर लौटने लगे परिवार, बीमारी फैलने का खतरा

Thu Sep 11 , 2025
ग्वालियर: अलापुर बांध के गेट नहीं खोलने की वजह से ललियापुर जलमग्न हो गया था। इस कारण रहवासी पलायन कर गये थे। जैसे ही ललियापुर में पानी उतारना शुरू हो लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। इलाके में पानी लगातार कम हो […]

You May Like