ग्वालियर: अलापुर बांध के गेट नहीं खोलने की वजह से ललियापुर जलमग्न हो गया था। इस कारण रहवासी पलायन कर गये थे। जैसे ही ललियापुर में पानी उतारना शुरू हो लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। इलाके में पानी लगातार कम हो रहा है। लोग घर का सामान धूप में सुखा रहे है। नगर निगम ब्लीचिंग पावडर डाल रही है। हालांकि कीचड और सीलन की बद्बू से जल्दी राहत नहीं मिलेगी।
वर्षा और जलभराव की वजह से 5 दिन पहले ललियापुरा से 85 परिवारों से अधिक परिवारों ने पलायन किया था। इनके घरों में पानी घुस गया था। इनमें से कई को बचाव दल ने बाहर निकाला। इन परिवारों ने सिथौली के पास पुलिया के दूसरी ओर कुछ समय पहले मकान बना लये है। यहां कुछ भूखंड अभी भी खाली है। इसके बगल से मुरार नदी निकलती है। इसी नदी पर आगे अलापुर बांध बना है। अलापुर बांध के गेट नहीं खुलने की वजह से भरा ललियापुरा में पानी भर गया था।
