बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट अब घर के बाहर भी सुर्खियों में हैं। उनके परिवार ने अमाल मलिक की आंटी रोशन गैरी भिंडर को अपमानजनक बयान के लिए 1 करोड़ का नोटिस भेजा है।
बिग बॉस 19 में जहां घर के अंदर झगड़े, दोस्ती और ड्रामा देखने को मिल रहा है, वहीं बाहर भी विवादों की आग तेज होती जा रही है। इस बार शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट चर्चा में हैं लेकिन किसी टास्क या झगड़े की वजह से नहीं, बल्कि कानूनी मामले के चलते।
दरअसल, फरहाना भट्ट के परिवार ने हाल ही में अमाल मलिक की आंटी रोशन गैरी भिंडर के खिलाफ 1 करोड़ रुपये के मुआवजे के साथ एक लीगल नोटिस भेजा है। यह नोटिस उस बयान को लेकर जारी किया गया है, जो रोशन ने एक यूट्यूब इंटरव्यू में फरहाना के खिलाफ दिया था।
