सारनी: जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका अपने कारनामो को लेकर सुर्खियों मे बनी रहती है. इस बार नपा के पांच वार्डो की सड़को के कायाकल्प के नाम पर बनी सड़क ही गायब हो गई है.बताया जाता है कि 23 से लेकर 28 नबंर वार्ड मे करीबन ढाई करोड़ की लागत से सड़को का डामरीकरण किया था. लेकिन यह नई सड़क ही गायब हो गई और पुरानी सड़क दिखाई दे रही है. हालांकि सड़क का निर्माण कार्य ठेकेदार ने स्पेज टेक्नोलॉजी से किया था.
जो चर्चा का विषय बना हुआ है.बताया जाता है कि वार्डो मे सड़को का कायाकल्प करने के लिए शासन ने दो करोड़ से अधिक का बजट दिया था.नपा ने आनन फ़ानन मे वर्क ऑर्डर जारी कर सड़क का निर्माण कार्य एक माह मे ही पूरा कर बिल पास कर दिया. वार्ड वासियो का कहना है कि सड़को के कायाकल्प के तहत वार्ड क्रमांक 23 से 28 तक डामरीकरण किया था. जो अब पूरी तरह खराब हो गई है.
इतना ही उधर,कायाकल्प के नाम पर पांच वार्डो मे बनी नई सड़क भी गायब हो गई और पुरानी सड़क साफतौर से दिखाई दे रही है. बताया जाता है कि सड़क निर्माण कार्य मे शिकवे शिकायत होने पर उसके डैमेज कंट्रोल का भी प्रयास हुआ. वार्डवासियों का कहना है कि नपा ने स्पेस टेक्नोलॉजी से बनी थी जो बनने के कुछ दिन गायब हो जाती है.हालांकि सड़को के अवशेष खोजने की कोशिश की जा रही है.वार्ड वासी अब दोबारा सड़क बनाने की मांग कर रहे है. इस मामले मे नपा के सब इंजीनियर से कई बार संपर्क किया परन्तु वह मोबाईल रिसीव नहीं करते है. जबकि इस विषय पर अन्य अधिकारी कुछ भी बात करने को तैयार नहीं हैं.
