सिडनी, 03 जून (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में नशीले पदार्थ आयात करने वाले एक आपराधिक गिरोह की जांच के बाद उसके सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
न्यू साउथ वेल्स राज्य के पुलिस बल और संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के 41 अधिकारीयों वाली मल्टी एजेंसी स्ट्राइक टीम (एमएसटी) ने मंगलवार को कहा कि सात लोगों को 300 किलोग्राम से अधिक अवैध नशीले पदार्थ के कथित आयात के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में भंडारण सुविधाओं से तंबाकू की 243 पेटियां जब्त की गईं।
उल्लेखनीय है कि सितंबर 2023 में एक 42 वर्षीय व्यक्ति और उसके सहयोगियों द्वारा बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ और अवैध तम्बाकू के आयात और आपूर्ति की जांच के लिए एक स्ट्राइक फोर्स की स्थापना की गई थी।
Next Post
पचमढ़ी पहुंचे सीएम डॉ यादव उनकी अध्यक्षता में जल्द शुरू होगी मंत्रिपरिषद की बैठक
Tue Jun 3 , 2025
पचमढ़ी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पचमढ़ी पहुँच गए हैं, जहाँ उनकी अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। इस बैठक में राज्य के विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों, और आगामी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों […]

You May Like
-
1 month ago
ऊर्जा सुरक्षा अब वैश्विक चिंता का विषय
-
1 year ago
मप्र इन्वेस्टमेंट का नया डेस्टिनेशन
