भोपाल: भोपाल में हुई तेज बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। महज आधे घंटे की बारिश के बाद एमपी नगर, अरेरा कॉलोनी, अरेरा हिल्स, चार इमली, सात नंबर तिराहा, पांच नंबर बस स्टॉप, लिंक रोड-3 और कई अन्य इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। कई जगहों पर दो से तीन फीट तक जलभराव होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण कई वाहन पानी में फंस गए, जबकि दोपहिया चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। बारिश थमने के कुछ समय बाद पानी उतर गया, लेकिन जलभराव ने शहर के कई हिस्सों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
वहीं, छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती में अधूरे नाले के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए। स्थानीय लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हुई और आसपास के इलाकों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित रहा।
Next Post
नमकीन फैक्टरी की लिफ्ट गिरी, महिला की मौत
Fri Jul 3 , 2026
जबलपुर: रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में अनमोल नमकीन फैक्टरी की मालवाहक लिफ्ट अचानक गिर गई। लिफ्ट की चपेट में एक महिला श्रमिक आ गई। मौके पर महिला की मौत हो गई। हादसे के दौरान फैक्टरी में चंद श्रमिक ही थे।रिछाई के अनमोल नमकीन के कारखाने में शुक्रवार दोपहर 12 बजे उस […]

You May Like
-
3 months ago
पुलिस ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल