नमकीन फैक्टरी की लिफ्ट गिरी, महिला की मौत

जबलपुर: रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में अनमोल नमकीन फैक्टरी की मालवाहक लिफ्ट अचानक गिर गई। लिफ्ट की चपेट में एक महिला श्रमिक आ गई। मौके पर महिला की मौत हो गई। हादसे के दौरान फैक्टरी में चंद श्रमिक ही थे।रिछाई के अनमोल नमकीन के कारखाने में शुक्रवार दोपहर 12 बजे उस अचानक भारी भरकम मालवाहक लिफ्ट अचानक नीचे आकर गिर गई, जब महिला श्रमिक मालती केवट लिफ्ट के किनारे नमकीन के पैकेट समेट रही थी। लिफ्ट लगने से महिला उसमें दब गई और छटपटाताते हुए उसने दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शी राम यादव ने बताया कि लिफ्ट के गिरते ही उसकी चपेट में आई मालती को बचाने के लिए काम कर रहे अन्य श्रमिक दौड़े थे। श्रमिकों ने बमुश्किल लिफ्ट को उठाकर उसके नीचे दबी महिला को खींचकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लिफ्ट खींचने वाली लोहे की रस्सी टूट जाना प्रथम दृष्टया कारण सामने आ रहा है।

मौके पर श्रमिकों का कहना था कि रस्सी टूट रही थी, जिसके बारे में कारखाने के मालिकों को बताया गया था। मौके पर कुछ श्रमिक दावा कर रहे थे कि महिला झाड़ू लगा रही थी। लिफ्ट की ओर झाड़ू लगाने से उसे मना किया था। बताया गया है कि अनमोल नमकीन के कारखाने में निर्माण कार्य के दौरान कोई भी जिम्मेदार नहीं था। नमकीन निर्माण के दौरान केवल श्रमिक थे। हादसा होने के एक धंटे तक कारखाने के जिम्मेदार नहीं पहुंचे थे।

Next Post

कई बार गुहार के बाद भी नहीं सुधरा स्कूल, अब प्लास्टर गिरने से घायल हुए बच्चे

Fri Jul 3 , 2026
विदिशा: जिले की सिरोंज तहसील के गोपाल नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई के दौरान छत का प्लास्टर गिरने से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों को मामूली चोटें आईं। यह घटना मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत और बच्चों की सुरक्षा […]

You May Like

मनोरंजन