तेज रफ्तार वाहनों ने मचाई तबाही, दो की मौत, कई घायल

इंदौर: मानपुर और बड़गोंदा थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों की श्रृंखला देखने को मिली. तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे वाहनों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. कहीं दो युवकों की मौत हो गई, तो कहीं कई लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे.मानपुर क्षेत्र में बिचौली ब्रिज के पास एबी रोड पर आयसर वाहन नम्बर एमएच 04 एमएच 3953 ने बाइक को टक्कर मार दी.

हादसे में ग्राम गाजीपुरा धार निवासी 19 वर्षीय कीर्तन और 27 वर्षीय शंकर वर्मा डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने आयसर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वहीं, बड़गोंदा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसे हुए. पहला हादसा नयापुरा महेश्वर रोड पर हुआ, जहां आयसर नम्बर एमपी 13 जीए 9480 की टक्कर से चंदन नगर निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र चौधरी घायल हो गया.

उसे सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं. दूसरा हादसा पुराने एबी रोड पर आकवी फाटे के पास हुआ. यहां सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल नम्बर एमपी 09 डीएम 2134 ने 30 वर्षीय पंकज वर्मा निवासी छोटा काकरिया को टक्कर मार दी. हादसे में पंकज के पैर में गंभीर चोट आई. पुलिस ने सभी मामलों में लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत

Thu Sep 11 , 2025
इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने एक मजदूर को टक्कर मार दी. हादसे में वह ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक गोविंद अहिरवार उम्र 42 साल मूल निवासी ऐचनवारा, तहसील खुरई जिला सागर था और फिलहाल […]

You May Like