
रीवा।रीवा शहर में सडक़ चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है. जिसके लिए प्रशासन और नगर निगम की टीम ने तैयारी शुरु कर दी है. सिरमौर चौराहा से लेकर अस्पताल चौराहा तक करीब एक सैकड़ा से अधिक पक्के घर और दुकानों को चिन्हित किया गया है, साथ अतिक्रमणकारियों को नोटिस दे दिया गया है.
अमहिया रोड की चौड़ाई 7 से 8 मीटर के करीब है, जिसमें सिरमौर चौराहा से अमहिया नाला तक की सडक़ को 18 मीटर चौड़ा किया जाएगा. अमहिया नाला से गल्ला मंडी गुरुद्वारा तक सडक़ 15 मीटर चौड़ी की जाएगी. गल्ला मंडी से अस्पताल चौराहा तक 18 मीटर तक चौड़ीकरण का काम किया जाएगा. इसी के हिसाब से दुकानों और मकानों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि रीवा के मास्टर प्लान में अमहिया मार्ग पहले से शामिल है. सडक़ पर लोगों ने कब्जा करके कई मंजिला दुकानों और मकानों का निर्माण कर लिया है. जिसके कारण सडक़ सकरी हो गई है. साथ ही जाम की स्थिति भी बन जाती है. जिसके चलते प्रशासन ने सर्वे करके अतिक्रमण चिन्हित कर लिया है.
