सीरिया में गोलीबारी में 4 की मौत, 13 घायल

दमिश्क, 03 मार्च (वार्ता) मध्य सीरिया के हामा के हयालिन गांव में रविवार को एक मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारी ने उपासकों के एक समूह पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 13 से अधिक अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ‘शैम एफएम’ की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

रिपोर्ट के अनुसार हमलावर ने एक मस्जिद से निकल रहे लोगों को निशाना बनाया, जिससे दहशत और अफरा-तफरी मच गई और आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं।

सीरियाई नागरिक सुरक्षा दल घायलों की सहायता के लिए घटनास्थल पर पहुंचे, जबकि सुरक्षा बलों ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी।

अधिकारियों ने अभी तक हमले के मकसद का खुलासा नहीं किया है, जिसके लिए किसी समूह ने जिम्मेदारी का दावा नहीं किया है।

Next Post

दक्षिण-पश्चिमी रूस में तेल रिफाइनरी में लगी आग

Mon Mar 3 , 2025
मॉस्को, 03 मार्च (वार्ता) रूस के दक्षिण-पश्चिमी शहर उफा में एक तेल रिफाइनरी में आग लग गई,हालांकि इससे स्थानीय निवासियों को कोई खतरा नहीं है। देश की आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रूसी आपातकालीन स्थिति मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय ने कहा, “प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत […]

You May Like