इज़रायल ने गाजा में 140 से अधिक ठिकानों पर हमले का किया दावा

यरूशलम, 30 सितंबर (वार्ता) इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मंगलवार को दावा किया कि उसकी वायु सेना ने पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी में 140 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है।
आईडीएफ ने कहा कि ये आतंकवादी लक्ष्य थे, जिनमें आतंकवादी प्रकोष्ठ, सैन्य भवन, टैंक रोधी चौकियां और अन्य अवसंरचना शामिल थी।
फिलिस्तीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने कहा कि इजरायली हमलों के कारण पिछले दिनों गाजा पट्टी में 50 लोग मारे गये और 184 अन्य घायल हो गये थे।
आईडीएफ के अनुसार, उसके बख्तरबंद सैनिकों ने गाजा शहर में आतंकवादियों को मार गिराया और विस्फोटकों एवं इमारतों को नष्ट कर दिया है।
उत्तरी गाजा में, आईडीएफ की पैदल सेना ने निगरानी चौकियों पर हमला किया, जबकि नौसेना ने एक हथियार डिपो और हमास की इमारतों को नष्ट कर दिया। आईडीएफ ने कहा कि सैनिकों ने गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में एक आतंकवादी को भी मार गिराया।

Next Post

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में नजर आयेंगी प्युमोरी मेहता

Tue Sep 30 , 2025
मुंबई, 30 सितंबर (वार्ता)अभिनेत्री प्युमोरी मेहता सोनी सब के शो ‘इत्ती सी खुशी’ में काम करती नजर आयेंगी। शो ‘इत्ती सी खुशी’ अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाता है, जो अपने भाई-बहनों की परवरिश करते हुए जीवन की चुनौतियों का साहस, दृढ़ता और आशा के साथ सामना […]

You May Like