श्योपुर: फक्कड़ चौराहा क्षेत्र से लापता हुए बच्चे बायपास पर मिल गए। उनके साथ एक महिला भी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे अपने ताऊ-ताई से नाराज होकर घर से चले गए थे.कोतवाली टीआई के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि बच्चे किसी पारिवारिक नाराजगी के चलते घर से बाहर चले गए थे। उनके साथ एक महिला भी थी, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस बच्चों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
गौरतलब है कि फक्कड़ चौराहा निवासी दौलतराम प्रजापति ने बुधवार शाम को अपने भतीजे-भतीजियों पिंकी प्रजापति (15), सचिन प्रजापति (12) और पार्वती प्रजापति (8) के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आशंका जताई थी कि कोई व्यक्ति बच्चों को बहला-फुसलाकर ले गया है।दौलतराम आशीर्वाद धर्मकांटा के सामने चौकीदारी करते हैं।
वे अपनी पत्नी रेखा के साथ मजदूरी के लिए घर से निकले थे। घर पर उनके दिवंगत भाई गिरिराज के चार बच्चे रहते हैं। बच्चों की मां गंभीर बीमारी के कारण राजस्थान के टोंक में रहती हैं। शाम 5 बजे जब दौलतराम घर लौटे तो बच्चे घर पर नहीं थे। आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
