मध्याह्न भोजन से स्कूली बच्चों के बीमार होने की रिपोर्ट में बिहार सरकार को मानवाधिकार का नोटिस

नयी दिल्ली, 01 मई (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बिहार में एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन करने से 100 से अधिक बच्चों के बीमार होने की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है और राज्य सरकार से इस पर रिपोर्ट मांगी है।

मीडिया की खबरों के अनुसार पटना के मोकामा क्षेत्र में 24 अप्रैल को स्कूल मध्याह्न भोजन से मरा हुआ सांप निकाला था। बावजूद इसके रसाइए ने बच्चों को खाना परोसा था।

आयोग ने कहा है कि यदि यह मीडिया रिपोर्ट सत्य है, तो यह विद्यार्थियों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। आयोग ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव और पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और रिपोर्ट में बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति को भी शामिल करने के लिए कहा है।

मीडिया में 25 अप्रैल को आई रिपोर्ट के अनुसार, करीब 500 बच्चों ने मध्याह्न भोजन किया था। बच्चों के बीमार होने की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था।

Next Post

पाकिस्तान एक “विफल राष्ट्र” है: फारूक अब्दुल्ला

Thu May 1 , 2025
श्रीनगर 01 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को पाकिस्तान को ‘विफल राष्ट्र’ की संज्ञा दी। संवाददाताओं से बात करते हुए श्री अब्दुल्ला ने मौजूदा भू-राजनीतिक माहौल पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “दोनों देश कल […]

You May Like