ग्वालियर: 60 साल का व्यापारी अपनी ही पोती से गंदी हरकत कर रहा था। वह 12 साल की नाबालिग को मोबाइल पर न्यूड वीडियो दिखाकर कहता था कि तुम बड़ी हो रही है। सीख लो, आगे यही करना है। कभी टीशर्ट के अंदर डालता था तो कभी गोद में बैठा लेता था।शोषण का यह सिलसिला बीते 4 महीने से चल रहा था। पीड़ित बच्ची के माता-पिता का अक्टूबर 2023 में तलाक हो चुका है। कोर्ट ने पिता को उसकी कस्टडी सौंपी है, जो ग्वालियर में पारिवारिक बिजनेस करता है।
मां गुजरात के सूरत में एस्ट्रोलॉजर है। मार्च 2026 में स्कूल की छुट्टियां होने पर एस्ट्रोलॉजर बेटी को अपने साथ सूरत ले आई। बेटी को डरी-सहमी देखकर मां ने वजह पूछी तो वह फूट-फूटकर रो पड़ी। दादा की हरकत के बारे में बताया। यह जानकर मां सीधे थाने पहुंची। सूरत पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए केस डायरी ग्वालियर के जनकगंज थाने भेजी है। ग्वालियर पुलिस ने आज रविवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार हो गया है।
