तीस मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चला पुलिस का बुलडोजर, मैकेनिकों को चेतावनी

धार: शहर की सड़कों पर कानफोडू आवाज और पटाखों जैसे धमाके कर दहशत फैलाने वाले मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) सुजावल जग्गा के नेतृत्व में यातायात और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए दोपहिया वाहनों में लगे अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को जब्त कर करीब 90 हजार रुपये के 30 मॉडिफाइड साइलेंसरों को यातायात थाना परिसर में बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया।

पिछले कुछ समय से शहर के प्रमुख चौराहों और रिहायशी इलाकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगी मोटरसाइकिलों का आतंक बढ़ गया था, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायतें मिलने के बाद सीएसपी जग्गा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस ने विशेष जांच पॉइंट लगाए। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को रोककर उनके साइलेंसरों को मौके पर ही निकलवाया गया और वाहन चालकों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 30 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए थे इन सभी साइलेंसरों को जमीन पर बिछाकर उनके ऊपर बुलडोजर फिरवा दिया गया जिससे चंद सेकड़ में ही हजारों रुपये के ये साइलेंसर कबाड़ हो गए। । नष्ट किए गए साइलेंसरों की कुल बाजार कीमत लगभग 90 हजार रुपये आंकी गई है।
इस कार्रवाई के साथ ही सीएसपी ने शहर के ऑटो पार्ट्स दुकानदारों और मोटरसाइकिल मैकेनिकों को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि जो भी दुकानदार या मैकेनिक वाहनों में इस तरह के अवैध साइलेंसर फिट करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब ऐसी दुकानों की भी निगरानी कर रही है जहाँ अवैध रूप से साइलेंसर बेचे जाते हैं।ध्वनि प्रदूषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि आम जनता को इस शोर से निजात मिल सके और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन हो

Next Post

रेलवे ने ग्वालियर से प्रयागराज, इंदौर, सूरत, मुंबई के लिए चार स्पेशल ट्रेनें चलाईं

Sun Jun 7 , 2026
ग्वालियर: गर्मी की छुट्टियों और त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ तथा लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने ग्वालियर से होकर गुजरने वाली चार विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन स्पेशल ट्रेनों के शुरू होने से प्रयागराज, इंदौर, सूरत और मुंबई की ओर यात्रा […]

You May Like