भोपाल में राहुल गांधी का मिशन मप्र; संगठन सशक्तिकरण की शुरुआत

भोपाल: कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को संगठन को नया आकार देने के मकसद से भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) पहुँचा, जहाँ उन्हें चार महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेना है । इन बैठकों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, युवा नेतृत्व को आगे लाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।

राहुल गांधी का यह दौरा पूरी तरह से पार्टी के पुनर्गठन और ज़मीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर केंद्रित है। दौरे के अंतिम चरण में उन्हें रवींद्र भवन में जिला और ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित करना है । इस अभियान में पहले से ही 1500 से अधिक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

Next Post

कार की टक्कर से श्वान की मौत, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Tue Jun 3 , 2025
इंदौर: शहर में दो अलग-अलग घटनाओं में एक स्थान पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से श्वान की मौत हो गई, वहीं दूसरे मामले में पालतू श्वान के काटने से युवक घायल हो गया।पहली घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र की है, यहां के आराधना नगर में रहने वाले प्रदीप दीक्षित ने […]

You May Like