
मंडला।इनर व्हील क्लब मंडला ने सावन तीज का पर्व पारंपरिक उत्साह और रंग-बिरंगी छटा के साथ हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम में सभी सदस्याएं हरे वस्त्रों और सोलह श्रृंगार में सजी-धजी नज़र आईं, जिससे माहौल में हरियाली और तीज का उल्लास झलकता रहा।
कार्यक्रम में मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उत्सव का आनंद और बढ़ गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष श्रद्धा तपा ने की, जबकि सचिव सुनीता पमनानी ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर मोना जैन, आरती ब्रजपुरिया, प्रिया पमनानी, आरती तिवारी, किरण पमनानी, दीपा खंडेलवाल, कमला बानी, तृप्ति गोयल, अनिता राय, संध्या शिवहरे सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।
सभी की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को एक यादगार और उमंगभरा पर्व बना दिया।
