पुलिस अधीक्षक ने किया कार्यभार ग्रहण

आलीराजपुर ।अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्‍थानांतरण आदेश दिनांक 08/09/2025 जारी किए गए थे। उक्त आदेश के तहत आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश व्‍यास का स्‍थानांतरण जिला अलीराजपुर से पुलिस उपायुक्‍त, आसूचना एवं सुरक्षा नगरीय पुलिस इंदौर के पद पर किया गया है। वहीं, रघुवंश कुमार सिंह, भापुसे, सेनानी 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना का अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक के पद पर स्‍थानांतरण किया गया है।

मध्‍यप्रदेश शासन के आदेश के पालन में आज दिनांक 14 सितम्‍बर 2025 को रघुवंश कुमार सिंह, भापुसे ने पूर्व पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्‍यास से विधिवत् कार्यभार ग्रहण कर लिया।

नवागत पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह, भापुसे द्वारा शीघ्र ही अपराध नियंत्रण एवं पुलिस प्रशासन की कार्ययोजना तथा प्राथमिकताओं के संबंध में पृथक से प्रेसवार्ता आयोजित कर मीडिया एवं आमजन को अवगत कराया जायेगा।

Next Post

अब भी बारिश नहीं हुई, तो अंचल में बिगड़ेंगे हालात

Sun Sep 14 , 2025
शुजालपुर।मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में जहां सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है. वहीं मालवा अंचल के कुछ जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है. शुजालपुर अनुविभाग में बारिश का आंकड़ा अभी काफी पीछे है. मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शुजालपुर तहसील में सामान्य से 33 […]

You May Like